
मुरादाबाद में जीवंजली आध्यात्मिक सत्र की तैयारी पूरी
ख़बर संक्षेप में
देवी चित्रलेखा के जीवंजली आध्यात्मिक सत्र की तैयारी पूरी, बुधवार शाम 5 बजे पंचायत भवन में शुरू होगा कार्यक्रम अमर उजाला और हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को आध्यात्मिकता से जोड़ना है। शहरवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंजीकृत लोग शामिल हुए हैं। पास धारकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी।