
पूर्व पश्चिमी कमान प्रमुख का लखनऊ विश्वविद्यालय में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर व्याख्यान
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में बुधवार को सुबह 10.30 बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विशेष व्याख्यान होगा। पश्चिमी कमान के पूर्व प्रमुख सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा, नेतृत्व, सैन्य अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।