नाभि स्कूल ने 17 वर्षीय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीती
ख़बर संक्षेप में
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाभि के छात्रों ने 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 17 वर्षीय महिला वर्ग में अपना दबदबा कायम किया। आरएसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाडियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। प्रधानाचार्या बबीता पराशर और दीपचंद मित्तल ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की।