
पुल का काम रुका, ग्रामीणों का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
फतेहपुर ब्लॉक के करैबानी से अंगुठिया जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण का काम दो माह से रुका हुआ है। गार्ड वॉल व पहुंच मार्ग का काम अधूरा होने से आसपास के लगभग पांच हजार लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की।