
लखनऊ की बसें तीन घंटे तक रुकीं
ख़बर संक्षेप में
अवध बस स्टैंड पर रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, तीन घंटे तक संचालन बंद रखा। दो हजार से अधिक यात्रियों के फंसे रहने से बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। प्रदर्शन के दौरान एक बस सहित चार अवैध वाहन पुलिस को सौंप दिए गए।