दुबग्गा के महीपत टाऊ में मॉर्फिन बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
दुबग्गा के महीपत टाऊ के रिहायशी इलाके में मॉर्फिन बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और दुबग्गा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर इस ऑपरेशन का भंडाफोड़ किया। घर से 13 करोड़ रुपये की छह किलो मॉर्फिन जब्त की गई और चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।