दशहरा सुजानपुर ने खो-खो जीता
ख़बर संक्षेप में
दशहरा सुजानपुर के खिलाडियों ने न्याय पंचायत स्तर खेल प्रतियोगिता में दबदबा बनाते हुए प्राथमिक बालिका व बालक खो-खो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय दशहरा सुजानपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार व पूर्व प्रधान राज बहादुर ने किया। विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।