नोएडा में 21वीं मंजिल से गिरकर मौत
ख़बर संक्षेप में
ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन पार्क टेरिस होम सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर 31 वर्षीय हर्षित लवानिया की मौत हो गई। वह पत्नी से विवाद के चलते पांच महीने से फ्लैट में अकेला रह रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और सोमवार शाम को घटना के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।