
डेल्टा-1 सर्विस रोड की मरम्मत शुरू
ख़बर संक्षेप में
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी की शिकायत पर सेक्टर डेल्टा-1 में क्षतिग्रस्त सर्विस रोड की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लेबर चौक से पेट्रोल पंप तक का रोड फिलहाल मरम्मत के दायरे में है, जबकि पेट्रोल पंप से विप्रो चौक तक के दूसरे हिस्से की तैयारी अगले सप्ताह के लिए है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने काम शुरू कर दिया है।