
अलवर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने उतारे सभी 39 प्रत्याशी
ख़बर संक्षेप में
अलवर जिला परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सूची जारी होने के बाद दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अलवर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने 39 वार्डों में से 34 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन पांच खास वार्डों के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं।