
कल पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होने से कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंड महसूस होगी। पश्चिमी यूपी में 14 से 16 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश होने का अनुमान है, पश्चिमी यूपी में 15 अक्टूबर को तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।