
अयोध्या के 3000 पंडालों में मां चंद्रघंटा पूजा के लिए जुटे श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
नवरात्रि के तीसरे दिन अयोध्या जिले में मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तीन हजार पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम, आरती और माता रानी के नाम का जाप किया गया। जिले भर में प्रतिदिन हवन-पूजन, कथा और प्रसाद वितरण का सिलसिला जारी रहा।