
वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर बदले, बने प्रसन्ना प्रधान
ख़बर संक्षेप में
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नए प्रशासनिक आदेश के बाद वाराणसी एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर के रूप में प्रसन्ना प्रधान को नियुक्त किया गया है। पुणेत गुप्ता को मुख्यालय में जीएम (आरसीएस) के पद पर तैनात किए जाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। उन्हें पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट का डायरेक्टर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। पुणे एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष ढोके बने रहेंगे।