
सड़क हादसे में साला-साली की मौत, पुलिस के रवैये पर परिजनों का हंगामा
ख़बर संक्षेप में
आलमबाग के मवैया तिराहा में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक साला-साली की मौत हो गई। हादसे में मारे गए शफीकुल हसन और वसीम जहां उर्फ रानी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य ड्राइवर की जगह दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पुलिस थाने में हंगामा हुआ।