
लापता समीर को ढूंढने के लिए ग्रामीणों ने जाम लगाया
ख़बर संक्षेप में
लापता 17 वर्षीय समीर को ढूंढने की मांग को लेकर खुरमपुर गांव के ग्रामीणों ने छोटापुरम चौक पर सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने समीर का लोकेशन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। जब तक एसपी मौके पर आकर उचित आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम नहीं हटेगा।