
प्रतापगढ़ में पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
प्रतापगढ़ शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के पास एक छात्रा से छेड़छाड़ की गई। दो बाइक सवारों को उसका रास्ता रोकने और मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।