बाराम कॉलेज ने पीजी एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ाई 26 अक्टूबर
ख़बर संक्षेप में
बाराम कॉलेज ने ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा कर 26 अक्टूबर 2026 कर दी है। 27 अक्टूबर तक एप्लीकेशन की जांच होगी और 28 अक्टूबर को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रवेशित छात्रों को 3 नवंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा करनी होगी।