
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ाई
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने विश्वेश्वरैया पीएचडी स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी में फुल टाइम पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। 11 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत विज्ञापन और फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। एडमिशन डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के तहत स्कीम के फेज-II का हिस्सा है।