
नामो घाट पर एयर शो के लिए बना एटीसी टावर
ख़बर संक्षेप में
पहली बार वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर एटीसी टावर बनाया जा रहा है, जो एक हफ्ते में नामो घाट पर बनकर तैयार हो जाएगा। एयर फोर्स इस टावर पर नजर रखेगी, जो अस्थायी तौर पर दो मंजिला यानी करीब 8 मीटर ऊंचा होगा। नामो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो होगा।