पटेल चौक में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
पटेल चौक में सोमवार को नवदुर्गा पूजा पर्व के दौरान मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मुख्य पुजारी मनोज शर्मा और अन्य लोगों ने पं. विजय वशिष्ठ की उपस्थिति में पूजा अर्चना की। पर्व के दौरान हर रात स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।