
चुरू में शुरू हुई भोलेनाथ कला मंच की रामलीला
ख़बर संक्षेप में
चुरू में खेमका शक्ति मार्ग पर नामदेव धर्मशाला के पास हनुमान चौक पर रविवार रात भोलेनाथ कला मंच की रामलीला शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवक बालकृष्ण बावलिया, दलचंद सोनी, दिनेश कुमार दधीच सहित मुख्य अतिथियों द्वारा पूजा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर संगठन के अध्यक्ष भद्रमल प्रजापत और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।