
गोरखपुर के धुरियापारा सेक्टर सिक्स में औद्योगिक गलियारा विकसित होगा भव्य योजना के तहत
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के धुरियापारा सेक्टर सिक्स में 120 एकड़ में प्लग एंड प्ले औद्योगिक गलियारा विकसित होगा भव्य योजना स्कीम के तहत 102.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राधिकरण मिलकर फंडिंग करेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा। इस डेवलपमेंट से दक्षिणांचल में रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार 88 करोड़ रुपये की फंडिंग करेगी। इस प्रोजेक्ट में उद्यमियों को रोड, बिजली, पानी, इंडस्ट्रियल प्लॉट और कॉमन फैसिलिटी सेंटर सहित रेडी टू यूज फैसिलिटी मिलेगी।