बरेली : निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा, इक्रा, भाग्यवती प्रथम, द्वितीय, तृतीय
ख़बर संक्षेप में
चुराई दलपतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने सोमवार को ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान पर पैगनागरी की श्रद्धा, द्वितीय स्थान पर नौसाना की इक्रा और तृतीय स्थान पर बहादुरपुर बालिका की भाग्यवती रहीं। इस कार्यक्रम का संचालन बीईओ डॉ जगदीश कुमार ने किया और प्रबंधन एआरपी पूनम देवी ने किया।