आगरा आईटीआई फिफ्थ फेज में प्रवेश शुरू
ख़बर संक्षेप में
आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के पांचवें चरण का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पूर्व पंजीकृत लेकिन चयनित नहीं हुए अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट से ट्रेड का आवंटन किया जाएगा।