
बहराइच में तेंदुए के हमले में 8 साल के बच्चे की मौत
ख़बर संक्षेप में
मूर्तिहा रेंज के मंझरा गांव में तेंदुए के हमले में 8 साल के बालक रोहित यादव की मौत हो गई। बालक अपने घर के पीछे खड़ा था तभी एक जंगली जानवर गन्ने के खेत से निकलकर उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर रिश्तेदार और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन जानवर लोगों को आते देख वापस गन्ने के खेत में भाग गया।