
अवध एनर्जी शुगर मिल में 121 कामगारों का मुफत स्वास्थ्य जांच शिविर
ख़बर संक्षेप में
कुशीनगर के हाटा स्थित अवध एनर्जी शुगर मिल में मुफत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 121 कामगारों को लाभ हुआ। शिविर में डॉ. सौम्या द्विवेदी के नेतृत्व में चिकित्सा एवं श्रम विभाग की मदद से परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। इस दौरान कामगारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।