
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन कल से शुरू
ख़बर संक्षेप में
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू होंगे। 16 अक्टूबर तक रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार पर्चा जमा कर सकते हैं। वार्ड नंबर 1 से 37 के लिए 13 अक्टूबर को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से जांच शुरू होने के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।