दिल्ली सरकार ने 700 करोड़ की शिक्षा परियोजनाएं शुरू कीं
ख़बर संक्षेप में
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने द्वारका के सेक्टर-16 में 2,000 छात्रों के लिए 33.27 करोड़ में बने नए स्कूल का उद्घाटन किया। 700 करोड़ की शिक्षा परियोजना के तहत बने इस स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम और आईटी लैब हैं। आईटीआई का आधुनिकीकरण और सरकारी स्कूलों में डिजिटल विस्तार की योजना है।