
अयोध्या में टीबी के मरीजों का भत्ता जुलाई से अटके
ख़बर संक्षेप में
अयोध्या में 14 हजार टीबी मरीजों का पोषण भत्ता जुलाई से सरकार से पैसे नहीं मिलने के कारण अटके हुए हैं। मरीजों को पौष्टिक खाना खरीदने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भटौरिया ने बजट नहीं मिलने की पुष्टि की और कहा कि पैसे आने के बाद भुगतान किया जाएगा।