
नोएडा पुलिस में 4 डीसीपी का तबादला
ख़बर संक्षेप में
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में चार डीसीपी का तबादला कर दिया गया है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह अब सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हैं, जबकि श्रवण कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैयद अली अब्बास को डीसीपी ट्रैफिक और शैलेन्द्र सिंह को अब डीसीपी लाइन बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यह फेरबदल किया है।