
गाजियाबाद में कम मार्क्स पर माता-पिता की डांट के बाद 14 साल के छात्र ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
इंदिरापुरम के एक निजी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र दीपांशु ने खराब मार्क्स के लिए माता-पिता की डांट के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज पैरेंट टीचर मीटिंग होने वाली थी, लेकिन शनिवार रात करीब 8 बजे दीपांशु का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद कनवती की चमन कॉलोनी के स्थानीय लोगों में तनाव है। पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।