
हरियाणा की मंडियों में बारिश से भीगे धान के बोरे
ख़बर संक्षेप में
रविवार को हुई बारिश से मंडियों में धान के बोरे भीग गए, कुछ पानी में तैरते हुए भी दिख रहे थे। मंडियों में धान की धीमी लिफ्टिंग के कारण धान का ढेर लग रहा है, जिससे किसान और मजदूर परेशान हैं। करनाल जिले में 45 हजार मीट्रिक टन धान प्रभावित हुआ है, जिसमें से 30 हजार धान के नुकसान होने की आशंका है। किसान खरीद से पहले भीगे धान को सुखाने में लगे हैं।