
हिमाचल के डीसी के पिता की राजस्थान के गांव में पीट-पीट कर हत्या
ख़बर संक्षेप में
लाहौल स्पीति के डीसी किरण भड़ाना के पिता अंतर सिंह भड़ाना की भोंडा गांव में पत्थर क्रशर प्लांट को लेकर हुए विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से हुई लड़ाई के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।