
महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच में कांग्रेस कार्यालय घेरा गया
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच में कांग्रेस कार्यालय को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने घेरा। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में एकत्रित हुईं और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।