
चंडीगढ़ के राम दरबार इलाके में बाइक से फायरिंग
ख़बर संक्षेप में
चंडीगढ़ के राम दरबार इलाके से रविवार देर रात गुजरते समय बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। निवासियों को सड़क पर और एक घर की छत पर गोलियों के खोखे मिले। पुलिस की कई टीमें घटना की जांच कर रही हैं, शूटरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और डंप डेटा एकत्र कर रही हैं।