
श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड में गूगल और वॉट्सऐप के अधिकारी ऑनलाइन गवाही देंगे
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड में विदेश में मौजूद गूगल और वॉट्सऐप के अधिकारियों को ऑनलाइन गवाही देने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने गवाही देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की व्यवस्था की है, जो 1 दिसंबर से शुरू होगी। आफताब अमीन पूनावाला का मुकदमा अंतिम चरण में है।