
8 साल बाद पीलीभीत लौटी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
ख़बर संक्षेप में
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत 8 साल बाद रविवार रात पीलीभीत में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और मार्ग को तोरणों और रोशनी से सजाया गया। जगह-जगह पर फूलों की वर्षा और जलपान का भी इंतजाम किया गया।