
यमुनानगर अंडरपास के पास ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ख़बर संक्षेप में
यमुनानगर शहर में गांधी नगर अंडरपास के पास रेलवे मेन लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय शिव बाली की मौत हो गई। वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकला था, तभी यह हादसा हुआ। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर भेज दिया।