
ट्रक ने बुलेट राइडिंग कर रहे दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
ख़बर संक्षेप में
आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर अटा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट राइडिंग कर रहे दो दोस्तों को कुचला, जिसमें मुकेश मौर्य की मौत हो गई और उसका दोस्त कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश की पत्नी और बेटे को गहरा आघात लगा, पत्नी अपने पति का शव देखकर बेहोश हो गई। पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम कराएगी।