
हाथरस में स्कूल बस की टक्कर में स्टाफ सहित 15 घायल
ख़बर संक्षेप में
हाथरस के सासनी में स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस का इमरजेंसी गेट खोलकर फंसे लोगों को निकाला। छह गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया।