
पासी जन जागृति संघ की शिक्षा एवं रोजगार पर बैठक खगा में
ख़बर संक्षेप में
शिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर पासी जन जागृति संघ की वैचारिक बैठक फतेहपुर के खगा में मुकेश हिंद के नेतृत्व में संपन्न हुई। वक्ताओं ने समाज की उन्नति के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर जोर देते हुए बच्चों को शिक्षा में सही दिशा देने एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार एवं समाज चेतना के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया।