
पार्षद ने गोपी विहार में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करवाई
ख़बर संक्षेप में
गोपी विहार में खराब लाइटों के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही थी। पार्षद प्रतिभा शर्मा ने कार्रवाई करते हुए खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करवाई जिससे इलाके के लोगों को राहत मिली। शुभा निकुंज के स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के पैनल और खुले तारों की जल्द मरम्मत करवाना जरूरी है।