
गंगानगर के पास बस पलटी, 23 घायल
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पिलर नंबर 969 के पास डिवाइडर से टकराकर रोडवेज की बस पलट गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर सीएचसी और मोदीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंगानगर पुल पार करने के बाद बस के इलाके के पास पहुंचने पर यह हादसा हुआ।