
बालिका दिवस पर स्कूल चलाया छात्रों ने
ख़बर संक्षेप में
बालिका दिवस पर गगाचना गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों ने स्कूल संचालन संभाला। उन्होंने प्रार्थना सभा का आयोजन किया, कक्षाओं में पढ़ाया, अनुशासन बनाए रखा और अन्य गतिविधियां संचालित कीं। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने उन्हें इस अवसर पर स्कूल चलाने की जिम्मेदारी सौंपी।