लखनऊ: येलो और सैफ़ायर ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
ख़बर संक्षेप में
नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम येलो और टीम सैफ़ायर ने जीत हासिल की। येलो के अथर्व राय के पांच विकेट और शुभ के नाबाद 47 रनों की बदौलत येलो ने गोल्ड को नौ विकेट से हराया। सैफ़ायर ने सिल्वर पर 13 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी जीत पूरी की।