कंठ नगर में नवरात्रि पूजा शुरू
ख़बर संक्षेप में
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा की गई। घरों में कलश लगाए गए और कंठ नगर के माता महाकाली मंदिर में भीड़ उमड़ी। व्रत रखा गया और प्राचीन माता महाकाली मंदिर और देवी काली मंदिर में प्रार्थना की गई। मंदिरों में दोपहर तक पूजा जारी रही।