
नवरात्रि पर जय महासर धाम फिल्म रिलीज हुई
ख़बर संक्षेप में
नवरात्रि के पहले दिन बड़े पर्दे पर धार्मिक फिल्म जय महासर धाम रिलीज हुई। गांव महासर स्थित गढ़ी महासर माता मंदिर पर आधारित यह फिल्म श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनकर क्षेत्र में उत्साह का संचार कर रही है। इस फिल्म ने क्षेत्र का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध कर दिया है।