
गाजियाबाद के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के कवि नगर स्थित केमिकल फैक्ट्री में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम जारी है। चीफ फायर ऑफिसर सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि आग में कोई फंसा नहीं है।