
कानपुर: पटोल और सीवर से शताब्दी नगर रोड पर यात्रियों को खतरा
ख़बर संक्षेप में
पनकी पावर हाउस टेम्पो स्टैंड से शताब्दी नगर जाने वाली सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर गहरे गड्ढे और ऊंचे सीवर चैंबर वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। शताब्दी नगर के फ्लैट निवासी और आसपास के 12 से अधिक इलाकों के लोग प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मरम्मत न होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक-दो दिन में शेष क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।