
वनखंडीनाथ मठ में नवरात्रि अनुष्ठान शुरू
ख़बर संक्षेप में
दुहा-बिहार, सिकन्दरपुर, बलिया स्थित वनखंडीनाथ मठ में नवरात्रि अनुष्ठान शुरू हो गया। हवन कुंड व मंदिर की परिक्रमा के बाद कलश स्थापना की गई। सरयू नदी के पवित्र जल से कलश को श्रद्धालुओं ने भरा। अनुष्ठान की शुरुआत गजराज की पूजा से हुई। शाम को श्रीमद् भागवत कथा का पाठ किया गया।